{"_id":"60cf7a998ebc3e0d927af14f","slug":"the-water-level-started-rising-the-accountants-were-alerted-sonbhadra-news-vns595936285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगा जलस्तर, लेखपालों को किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगा जलस्तर, लेखपालों को किया गया अलर्ट
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे कई नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जिले मे बाढ़ से प्रभावित होने वाले चिह्नित 101 गांवों के लेखपालों समेत अन्य कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। लेखपालों को 24 घंटे में बाढ़ से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। फिलहाल बाढ़ की चपेट में अभी कोई गांव नहीं आया है लेकिन, बारिश से जिले की प्रमुख नदियां बेलन, सोन, कर्मनाशा, कनहर, बिजुल, रेणु, लौवा आदि का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। मूसलाधार बारिश हुई तो नदियों का जलस्तर बढ़ जाएगा। नदियों के ऊफान पर होने से राबट्सगंज में 27, घोरावल में 50 और दुद्धी तहसील में 24 गांव प्रभावित होते हैं।
बेलन नदी की चपेट में कुसुम्हा, दीवां, धरसड़ा, मरसड़ा, खड़देउर, खरूआंव, मझिगवां चौहान, मुक्खा, मरकरी, हिंदुआरी, बुड़हर, बिच्छी, ममुआ, सोननदी से चोपन, कोटा, कनछ, और बकहर नदी से पेढ़, धुरकरी, नौगढ़वा आदि गांव प्रभावित होते हैं। इन गांवों को लेकर प्रशसान अलर्ट है। लेखपालों को अपने क्षेत्र मे रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर समय से उचाधिकरियों को जानकारी मिल सके। अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि कई दिनों से हो रही बारिश से नदी और जलाशयों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है ।