फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The water level of the Son river started decreasing, while the water level of Rihand river continued to rise

Sonebhadra News: घटने लगा सोन नदी का जलस्तर, रिहंद में वृद्धि जारी

Fri, 18 Jul 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Son river started decreasing, while the water level of Rihand river continued to rise
सोनभद्र/चोपन। बारिश थमने के बाद सोन नदी का जलस्तर घटने लगा है। शुक्रवार को नदी 34 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे खिसकती रही। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे दर्ज किया गया। उधर, रिहंद बांध के जलस्तर में वृद्धि जारी है। धंधरौल और नगवां बांध का जलस्तर में मामूली अंतर रहा।
विज्ञापन

मंगलवार व बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफना गए थे। इससे बांध-जलाशय भी लबालब हो गए। बांधों के फाटक खोलने पड़े थे। सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान (171 मीटर) से आधा मीटर ऊपर पहुंच गया था। आसपास के खेतों में पानी घुस गया। कनछ क्षेत्र के पकड़ी, कन्हौरा, रानीडीह, ससनई, चकरिया, बसुहारी, पिंडारी सहित कई गांवों के सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। उनकी मक्का की फसल बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही अरहर, तिल जैसी अन्य फसलों को भी बाढ़ के पानी से नुकसार पहुंचा। हालांकि बृहस्पतिवार को बारिश थमने के बाद से राहत मिली है। नदी का जलस्तर नीचे उतरने लगा है। शुक्रवार को 170 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। रिहंद बांध का जलस्तर 261.40 मीटर था। नगवां बांध 252.39, धंधरौल बांध 315.36 मीटर के जलस्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed