{"_id":"57b8953e4f1c1b083f6ead85","slug":"the-water-level-of-rehund-reached-872-4-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहंद बांध का जलस्तर पहुंचा 872.4 फुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहंद बांध का जलस्तर पहुंचा 872.4 फुट
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीधी में चुरहट के पास रीवा-रांची राजमार्ग स्थित पुल पर सोन नदी का पानी चढ़ जाने से सिंगरौली-सीधी के बीच आवाजाही ठप हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश बंद होने के बावजूद बांधों में पानी की बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को रिहंद डैम का जलस्तर बढ़कर 872.4 फुट पहुंच गया। इसके चलते दूसरे दिन भी तेरह में से नौ गेट खुला रखकर 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाता रहा। वहीं ओबरा डैम में पानी का दबाव बढ़ने के कारण पंद्रह में से छह गेट खोलकर साठ हजार क्यूसेक पानी बहाया जा रहा है। उधर, मध्यप्रदेश के शहडोल में सोन नदी पर निर्मित बाणसागर बांध के भी सभी गेट खोलकर पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना जारी है। इसके चलते सोन में जबरदस्त उफान बना हुआ है। चुरहट के पास पुल पर पानी चढ़ जाने से रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते सिंगरौली-सीधी का आवागमन ठप हो गया है।
चोपन, कोन आदि इलाकों के तटवर्ती क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बिहार के पटना शहर में भी पानी घुसने से सोनभद्र से लेकर बिहार तक हाई एलर्ट रखा गया है।
रिहंद जल विद्युत के अधीक्षण अभियंता शैलेश सिंह ने बताया कि बारिश थमने के बावजूद कैचमेंट एरिया में लगातार पानी का आना जारी है। इसके चलते नौ गेट दूसरे दिन भी खुले रखे गए हैं। अभी पानी आ रहा है। इस कारण एक-दो दिन और गेट खुले रह सकते हैं। कहा कि फिलहाल अभी नौ गेटों को ही खोलकर स्थिति पर नियंत्रण की कवायद जारी रखी है। उधर, रिहंद डैम से लेकर पटना तक हाई अलर्ट के सवाल पर कहा कि पटना तक के सिंचाई विभाग से जुड़े अधिकारियों से वार्ता जारी है। पटना शहर में पानी घुसने की सूचना मिली है। हालात को देखते हुए हर पल एक दूसरे के साथ सूचनाओं का साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, ओबरा जल विद्युत गृह के अभियंता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल छह गेट खोले रखे गए हैं, जिनसे लगातार साठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। स्थिति से उच्चाधिकारियों को भी अपडेट किया जा रहा है। वहीं बाणसागर कैनाल रीवां के अधीक्षण अभियंता आरएम शर्मा ने बताया कि बांध के पानी में वृद्धि थोड़ी नियंत्रित हुई है। इस कारण खोले गए सभी गेटों को थोड़ा-थोड़ा नीचे गिराया गया है।