फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The villagers kept waiting, the health team did not reach

ग्रामीण करते रहे इंतजार, नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम

Sat, 26 Jun 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
The villagers kept waiting, the health team did not reach
कोन। सरकार लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही है लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की उदासीनता पर अभियान प्रभावित हो रहा है। शनिवार को ब्लॉक के खेतकटवा गांव में ग्रामीण टीकाकरण के लिए दिन भर इंतजार करते रहे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। लोग मायूस होकर लौट गए। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के लिए बुलाया गया था। ग्रामीण तो इकट्ठा हुआ लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ही मौके पर नहीं पहुंची। प्रधान प्रतिनिधि उमेश ने बताया कि उन्हें शनिवार को खेतकटवा प्राथमिक विद्यालय पर टीकाकरण होने की सूचना दी गई थी। इस पर उन्होंने पूरे गांव में वैक्सीनेशन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया। सुबह यहां आने पर पता चला की वैक्सीन की पर्याप्त डोज न होने के कारण शनिवार को खेतकटवा में टीकाकरण नहीं हो पाएगा। आगे पुन: सूचना दी जाएगी। इस संबंध में वैक्सीनेशन प्रभारी कृष्ण मुरारी कन्नौजिया ने बताया कि खेतकटवा का कैंप अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जल्द ही वहां वैक्सीनेशन कराया जाएगा। कोन में शनिवार को भी टीकाकरण हुआ है। यहां बृहस्पतिवार को 100, शुक्रवार को 170 और शनिवार को 38 लोगों ने टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed