{"_id":"d3b4fbe792563a68d1b537ad940a9d92","slug":"the-villagers-for-water-road-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी-सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी-सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के निपराज, कमोजी, परासी आदि गांवों में पानी के गंभीर संकट से नाराज लोग गुरुवार को सड़क पर उतर आए। लोगों ने निपराज गांव में प्रदर्शन किया और टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग भी उठाई। उन्होंने एसडीएम सदर को इससे संबंधित ज्ञापन भी सौंपा है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही तमाम इलाकों में पानी का संकट शुरू हो गया था। अब तो जल स्तर काफी नीचे खिसक जाने से लोगों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया है।
जहां हैंडपंप ठीक भी हैं तो उसमें काफी कम पानी आ रहा है। इससे नाराज लोग सड़क पर उतर रहे हैं। गुरुवार को निपराज, कमोजी और परासी के ग्रामीणों ने कमोजी गांव में पानी के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बाल्टी-डिब्बा लेकर गांव में जुलूस निकाला और टैंकर से पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों की मरम्मत की भी मांग की।
प्रदर्शन के बाद राबर्ट्सगंज तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को पत्र भी सौंपा। परासी के प्रधान मुनौवर ने भी एसडीएम को पत्र देकर गांव में टैंकर से पानी आपूर्ति की मांग की।
निपराज गांव के अमरजीत दूबे, परमेश्वर नाथ, बृजेश सिंह आदि ने चेताया है कि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर लाल बिहारी गौतम, रामधनी, रीता देवी, उर्मिला, कलावती, फूलमती शामिल रहीं।