फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The villagers demonstrating against Kotedar Srnga

कोटेदार के विरुद्घ सरंगा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 10 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The villagers demonstrating against Kotedar Srnga
घोरावल ब्लाक के सरंगा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कोटेदार के विरुद्घ प्रदर्शन किया। इसके अलावा मांगों का ज्ञापन डीएम को देकर कोटेदार के खिलाफ जांच किए जाने और कार्डधारकों को पूरा अनाज दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीण हिरामन, राजेंद्र प्रसाद, जय प्रकाश सिंह और पन्नालाल ने आरोप लगाया है कि कोटेदार ने मई और जून माह का 22 किलोग्राम गेहूं के स्थान पर सिर्फ 10 किलोग्राम गेहूं वितरित किया है।
विज्ञापन


कहा कि कोटेदार ने बकाया गेहूं जुलाई माह में देने का वादा किया है, लेकिन अभी तक नहीं दिया गया। लक्ष्मण प्रसाद, जगनरायन, कमलेश कुमार और उदय नारायण ने आरोप लगाया कि बीपीएल कार्डधारकों एवं अंत्योदय कार्डधारकों से 30 रुपये प्रति कार्ड अधिक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश, मुन्नर, सुशील कुमार और विनोद ने कहा कि कोटेदार के विरुद्घ जांच करते हुए समूचा खाद्यान्न दिलाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में रामअधीन, बिहारी, शिवधन, गुलाब सिंह मौर्य, नीरज कुमार, उमेश चंद्र मौर्य, शंभू प्रसाद मौर्य, सर्वेश कुमार, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed