फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The tricolour waved everywhere and Vande Mataram was chanted

Sonebhadra News: तीसरे चरण में 127 स्कूलों के क्लास रूम होंगे स्मार्ट

Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The tricolour waved everywhere and Vande Mataram was chanted
सोनभद्र। जिले में स्मार्ट क्लास के जरिए होने वाली पढ़ाई को विस्तार दिया जा रहा है। इसके तहत पूर्व में स्थापित स्टार्म क्लास से इतर करीब चार सौ स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। तीसरे चरण में 127 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सेवाएं मिलेगी। इसके लिए जरूरी संसाधन की आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2061 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। आकांक्षी जिलों में शामिल हाेने के बावजूद यहां शिक्षकों की भारी कमी है।
शिक्षकों के पचास फीसदी पद रिक्त हैं। करीब 500 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वर्ष 2023 में 70 स्कूलों में टैब लैब स्थापित कराई गई थी, जबकि 500 स्कूलों में स्मार्ट टीवी के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें पिछले साल सीएसआर मद से 292 स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित की गई थी। अब राज्य सरकार की ओर से 200 नए स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 127 स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए संसाधन मिले थे। चयनित स्कूलों में वायरिंग और सुरक्षा संबंधी काम भी कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शासन से पोजेक्टर, सर्वर बॉक्स और स्मार्ट टीबी आदि की आपूर्ति हो गई है।
जल्द ही स्कूलों में इन्हें इंस्टाल किया जाएगा। स्मार्ट क्लास में एनिमेशन और ग्राफिक्स के माध्यम से रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए ई-कंटेंट भी तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर करीब 200 अन्य स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed