फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The trade organization expressed concern over the health system of the district

Sonebhadra News: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर व्यापार संगठन ने जताई चिंता

Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The trade organization expressed concern over the health system of the district
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक सोमवार की शाम नगर के एक होटल में हुई। इसमें जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि जिले की चिकित्सा व्यवस्था खुद वेंटिलेटर पर है। जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर की आबादी दो लाख से अधिक हो चुकी है, लेकिन वर्षों से मांग के बावजूद सिटी अस्पताल अब तक नहीं खुल पाया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 2024 और 22 फरवरी 2025 को प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह ने कहा कि जिले में कुल 1429 गांव हैं और केवल एक जिला अस्पताल है। संसाधनों के अभाव में रोजाना कई मरीजों को निजी अस्पतालों या वाराणसी रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि रेफर किए जाने वाले मरीजों के प्रपत्रों में स्पष्ट कारण अंकित किया जाए। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं महामंत्री जसकीरत सिंह ने बताया कि रात के समय महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना बेहद कठिन होता है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल और कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने सवाल उठाया कि जब नगर के बीचोंबीच पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है, तो नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर किराए के भवनों में क्यों संचालित किए जा रहे हैं।

संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और सिटी अस्पताल की स्थापना नहीं की गई, तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। बैठक में टीपू अली, दीप सिंह पटेल, अमित अग्रवाल, रवि जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, राजू जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, विनोद जायसवाल, कृष्णा सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed