फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The tenure of seven gram panchayats of Myorpur extended till 30 September

म्योरपुर की सात ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा

Sun, 12 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The tenure of seven gram panchayats of Myorpur extended till 30 September
म्योरपुर। स्थानीय विकास खण्ड की सात ग्राम पंचायतों का पूर्ण व दो ग्राम पंचायतों का आंशिक भाग नगर पंचायतों में शामिल किए जाने की प्रक्रिया फिलहाल 30 सितंबर तक के लिए रोक दी गई है। ऐसी दशा में म्योरपुर की इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल भी 30 सितंबर तक बढ़ गया है। म्योरपुर ब्लाक की सात ग्राम पंचायतों का विलय नगर पंचायतों में 30 जून तक हो जाना था, लेकिन अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पत्र के बाद ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व ब्लाक की इन सात ग्राम पंचायतों के कर्ता धर्ताओं को पत्र जारी कर 30 जून तक सारे काम निपटा लेने के निर्देश दिए गए थे। माना जा रहा है कि ग्राम पंचायतों को आवंटित धन के सापेक्ष कार्य पूर्ण न होने को लेकर और कोविड-19 को देखते हुए शासन स्तर से तीन माह तक के लिए ग्राम पंचायतों का विलय रोक दिया गया है।अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की तरफ से एक जुलाई को ही पत्र जारी कर इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए थे। कहा गया कि जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है, वहां सारे कार्य 30 सितंबर तक करा लिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह भी लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 तक आवंटित धनराशि से संबंधित विकास कार्य पूर्व की भांति अनवरत रूप से जारी रहेंगे। साथ ही प्रस्तावित कार्यों को संपादित करने के लिए 30 सितंबर तक स्वीकृति दी गई है।म्योरपुर विकास खंड में अब तक 80 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें सात ग्राम पंचायतों को पूर्ण और दो को आंशिक रूप से नगर पंचायतों में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है सात ग्राम पंचायतों के कम हो जाने के बाद अब म्योरपुर में 73 ग्राम पंचायतें ही बचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात ग्राम पंचायतों की बात करें तो अनपरा नगर पंचायत के गठन के बाद इसमें म्योरपुर ब्लॉक की कुलडोमरीमआंशिक रूप से तथा डीबुलगंज, अनपरा, औडी, परासी, ककरी, गरबन्धा, रेहटा तथा रेनुकूट नगर पंचायत के परिसीमन बढ़ने से इसमें खाड़पाथर के अलावा मुर्धवा को आंशिक रूप से शामिल किया जा रहा है।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि दत्त मिश्रा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के पत्र के बाद ग्राम पंचायतों के कार्य पूर्व की भांति 30 सितंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed