फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The team of Dusan Challengers and DCA Dala won the match

दूसान चैलेंजर्स और डीसीए डाला की टीम ने जीता मैच

Fri, 03 Jun 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
The team of Dusan Challengers and DCA Dala won the match
आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित मिनी सोनांचल कप अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की रात दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला इलेवन स्टार और दूसान चैलेंजर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसान चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान 136 रन बनाए। अभिषेक ने सर्वाधिक 62 रन व राजेश ने 30 रनों का योगदान दिया। इलेवन स्टार की टीम 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। प्रीतम तिवारी ने 65 रन व मनीष ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में दूसान चैलेंजर्स की ओर से शुभम ने 2 विकेट लिए। इस तरह से दूसान चैलेंजर्स ने यह मैच 25 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच हंसवाहिनी व डीसीए डाला बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसवाहिनी की टीम ने 10 ओवरों 62 रन बनाये। जवाब में उतरी डीसीए डाला की टीम ने 7 ओवरों में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed