फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The sun did not shine even on the fifth day, it rained all day.

Sonebhadra News: पांचवें दिन भी नहीं निकली धूप, पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश

Sun, 02 Nov 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The sun did not shine even on the fifth day, it rained all day.
राबट्सगंज में हल्की बारिश का नजारा।संवाद
सोनभद्र। चक्रवात मोंथा के कारण पहली बार अक्तूबर-नवंबर में ऐसे हालात बने हैं कि लगातार पांच दिनों तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होती। तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 24 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इससे सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने सोमवार तक मौसम सामान्य होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में मोंथा का असर पिछले रविवार से ही दिखने लगा था। बादलों की उमड़-घुमड़ ने लोगों की चिंता बढ़ाई थी। सोमवार की शाम पौने छह बजे से तेज बरसात शुरू हुई, जो रुक-रुककर अब तक बनी हुई है। मंगलवार को छठ पूजा पर सुबह कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए थे। इसके बाद से ही आसमान में पूरी तरह बादल छाए हुए हैं। आर्द्रता 90-95 फीसदी तक बनी हुई है। शनिवार को भी यही स्थिति रही। सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला पूरे दिन बना रहा। बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव ने राहगीरों की मुश्किल बढ़ाई है तो गड्ढों में पानी भरने से वाहन सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लोकल फाल्ट के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। कई इलाकों में बार-बार बिजली ट्रिप करने और लो वोल्टेज से उपभोक्ता हलकान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की अपेक्षा दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री नीचे आया है। रविवार को भी आसमान में बादल बने रहेंगे। दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन

---
ऐसे बदला जिले का तापमान::
तिथि: अधिकतम: न्यूनतम
25 अक्तूबर: 31.4: 21.2
26 अक्तूबर: 30.4: 22.9
27 अक्तूबर: 30.6: 23.7
28 अक्तूबर: 28.0: 19.5
29 अक्तूबर: 25.2: 23.0
30 अक्तूबर: 26.2: 22.4
31 अक्तूबर: 26.0: 22.4
01 नवंबर: 24.0: 21.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed