फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The street went on the transaction of Rs.

रुपये की लेनदेन को लेकर चली गली

Wed, 27 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The street went on the transaction of Rs.
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव में बुधवार को दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को घोरावल सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने केबाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोरावल सीओ राम आशीष यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव में बुधवार की सांय करीब चार बजे रुपये की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान फायरिंग शुरू हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में हो गए। वहीं कुछ लोग दिगर दिखाते हुए बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे तो विवाद कर रहे एक पक्ष के लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने मारपीट में घायल शिवचरन 43 और मध्यप्रदेश के चिंतरेमी थाना क्षेत्र का रमेश को गंभीर हालत में घोरावल सीएचसी ले गए। शिवचरन की पत्नी गुजराती देवी ने बताया बुधवार को शाम दो बाइक से चार .पांच लोग उसके घर आए और आते ही उन लोगों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। उनके पति शिवचरन भागने लगे तो उन लोगों ने दौड़ाकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं आरोपी हमलावरों के साथ आया विंध्याचल का एक व्यक्ति भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ सीओ राम आशीष यादव घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ किया। सीओ ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया रुपये की लेनदेने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। दोनों तरफ से लोग घायल हुए है। जांच में जो दोषी होगा उसके विरूद्घ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed