फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The son of a forest worker missing for four days was found hanging in a closed room

चार दिनों से लापता वनकर्मी के पुत्र बंद कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव

Mon, 07 Nov 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The son of a forest worker missing for four days was found hanging in a closed room
ओबरा। कोतवाली क्षेत्र के वन विभाग कॉलोनी में चार दिन से लापता एक युवक का शव रविवार को बंद आवास में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस युवक के अपहरण का केस दर्ज तलाश कर रही थी। शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग में वन रक्षक के पद पर तैनात रमेश कुमार पांडेय का पुत्र नितिश पांडेय उर्फ अमन (22) गत दो नवंबर की रात घर से निकला था, इसके बाद से नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में मुकदमे में अपहरण की धाराएं जोड़ते हुए पुलिस युवक की तलाश में जुट गई थी। रविवार की सुबह एक वनकर्मी कॉलोनी में ही खाली पड़े टीनशेडनुमा कमरे की ओर फूल तोड़ने गया था। कमरे से तेज दुर्गंध उठ रहा था और वहां मक्खियां भिनभिना रहीं थी। संदेह होने पर जब कमरे में झांककर देखा तो अंदर लोहे के एंगल से नायलोन की रस्सी के सहारे युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। उसकी पहचान नितिश के रूप में होने पर सूचना परिजनों को दी गई। पुत्र का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को छानबीन के दौरान शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मौके पर खून के दाग भी देखे गए हैं। परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद ने बताया कि वन विभाग कॉलोनी में एक बंद आवास में लापता युवक का नायलोन की रस्सी के सहारे पाइप से लटकता शव मिला है। मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल भी बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा अनुराग प्रियदर्शी, एसडीओ वन विभाग जेपी सिंह, कपिल कुमार, चौकी इंचार्ज अमित कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed