फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The slaying of Ravana was possible only through the grace of the Guru: Pandit Akhilesh Mani Shandilya

गुरु कृपा से ही संभव हुआ रावण वध: पं. अखिलेश मणि शांडिल्य

Fri, 16 Jan 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The slaying of Ravana was possible only through the grace of the Guru: Pandit Akhilesh Mani Shandilya
चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में चल रही श्रीअभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ और संगीतमय श्रीराम कथा प्रवचन का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन कथा वाचक पं. अखिलेश मणि शांडिल्य ने श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने मानस की चौपाई गुरु वशिष्ठ कुल पूज्य हमारे, तीनकी कृपा दनुज रन मारे का भावार्थ सुनाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने स्वयं कहा था कि रावण जैसे विद्वान किंतु अधर्मी असुर का वध केवल गुरु, माता-पिता और कुलदेवताओं की कृपा से ही संभव हुआ। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर गुरु और अभिभावकों का आशीर्वाद होता है, उसे संसार की हर सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, संदीप मिश्रा, विमलेश पांडेय, रवि प्रकाश पांडेय, मिथिलेश पांडेय, प्रभात शंकर पाठक, दिवाकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed