फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The service satyagraha will continue till the release of the state president

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तक चलता रहेगा सेवा सत्याग्रह

Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
The service satyagraha will continue till the release of the state president
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा के समीप मौन सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस पार्टी के - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को अजय लल्लू सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम स्थल उरमौरा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया। कार्यकर्ता लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अजय लल्लू की रसोई आंदोलन चला रहे हैं। इसके तहत वे जरूरतमंदों को लंच पैकेट मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन

सत्याग्रह के पूर्व हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि 20 मई से अजय कुमार लल्लू यूपी सरकार की तानाशाही के चलते जेल में बंद हैं। सरकार ने लल्लू को जनता की सेवा करने पर गिरफ्तार करवा कर जेल भेजवा दिया। सरकार को लल्लू की जनसेवा नहीं रास आई। जब तक प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई नहीं होती है पार्टी की रसोई का कार्य चलता रहेगा। सरकार ने जन सेवा करने वाले प्रदेश अध्यक्ष को साजिश के तहत गिरफ्तार करा लिया। लेकिन कार्यकर्ता इस तानाशाही रवैये से झुकने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का इतिहास सेवा का रहा है और कार्यकर्ता सेवा में पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस जनता के हित के लिए आंदोलन चला रही है। यह आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। आरोप लगाया कि लॉकडाउन में भी उत्तर प्रदेश में अपराध कम नहीं हुआ है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे, फरीद अहमद, दया शंकर पांडेय, कमलेश ओझा, पांडेय, राजबली पांडेय, स्वतंत्र साहनी, सेतराम केशरी, सतीश सिंह, श्रीकांत मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed