फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The security personnel beat up the shopkeeper assuming the driver

सुरक्षा कर्मियों ने दुकानदार को चालक समझकर पीटा

Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The security personnel beat up the shopkeeper assuming the driver
चोपन थाना क्षेत्र के अवई गांव के समीप राजमार्ग पर शुक्रवार की रात ओवरलोड वाहनों के धर-पकड़ के लिए निकले खनन अधिकारी के सुरक्षा कर्मियों ने ट्रक का चालक समझकर चाय विक्रेता की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोग एकत्र हुए तो खनन अधिकारी दलबल के साथ वहां से चले गए।
विज्ञापन

जिले में खनन विभाग की दोहरी नीति के चलते जहां वाहन चालक एवं स्वामी त्रस्त है, वहीं अब राजमार्ग के किनारे चाय, पान, ढाबा संचालित करने वाले भी उत्पीड़न के शिकार होने लगे हैं। शुक्रवार की रात को खनन विभाग की टीम ओवरलोड वाहनों को धर पकड़ के लिए निकली थी। चोपन थाना क्षेत्र के फासिल्स पार्क अवई के समीप टीम पहुंची तो ट्रकों को खड़ा कर चालक भागने लगे। सूत्रों की मानें तो खान अधिकारी के सुरक्षा कर्मियों ने चाय विक्रेता बुद्धिराम निवासी अवई थाना चोपन को ट्रक का चालक समझकर जमकर पिटाई कर दी, जबकि बुद्धिराम खुद को चाय विक्रेता बता रहा था। दुकानदार के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण पहुंचते को खनन अधिकारी टीम के साथ चले गए। इस संबंध में वरिष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की रात सदर एसडीएम के नेतृत्व मेें अभियान चलाकर ओवरलोड कई ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। किसी भी पिटाई का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed