फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The secret of the murder of the milk seller and the death of the girl is not revealed

Sonebhadra News: दूध विक्रेता की हत्या और युवती की मौत का नहीं खुला राज

Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The secret of the murder of the milk seller and the death of the girl is not revealed
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र में गत 25 जनवरी को हुए दूध विक्रेता की हत्या और ओबरा थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं सकी है। एक सप्ताह बाद भी घटना से पर्दा नहीं उठने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि पुलिस जल्द खुलासे की दावा कर रही है।
विज्ञापन

सरंगा निवासी रामनरेश यादव (50) दूध का कारोबार करता था। गत 25 जनवरी की शाम वह बाजार गए थे। रात नौ बजे घर लौटने के दौरान गांव में ही घर से तीन सौ मीटर दूर बदमाशों ने धारदार हथियार से उनपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उच्चाधिकारियों की ओर से मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। घटना के बाद से पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पूर्व में कुछ लोगों ने मृतक को सीताबहार जाने से मना किया था। अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक करमा राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

-----
कौन थी युवती, कैसे हुई मौत बना रहस्य
ओबरा कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर दस से ओबरा गांव जाने वाली सड़क किनारे जंगल में 23 जनवरी की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला था। 72 घंटे बाद शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के नौ दिन हो चुके हैं, मगर मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वह कौन थी, यहां कैसे पहुंची यह रहस्य बना हुआ है। मृतका के चेहरे पर खरोंच के कई निशान थे। उसके होंठ पर भी कटने के गहरे जख्म थे। उसके पैर में चप्पल नहीं थी। पुलिस ने विसरा जांच को भेजा है। इसके आधार पर ही आगे की जांच होगी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विसरा जांच से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed