फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The school was filled with joy with the movement of the children, they were welcomed by applying Tilak

Sonebhadra News: बच्चों की चहलकदमी से खिलखिलाए स्कूल, तिलक लगाकर हुआ स्वागत

Tue, 01 Jul 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The school was filled with joy with the movement of the children, they were welcomed by applying Tilak
करीब डेढ़ माह की छुट्टी के बाद मंगलवार से विद्यालय फिर से गुलजार हो गए। बच्चों की खिलखिलाहट से सन्नाटा टूटा तो विद्यालयों में रौनक बिखर गई। बारिश के चलते पहले दिन उपस्थिति भले ही कम रही, लेकिन बच्चों के उत्साह में कमी नहीं थी।
विज्ञापन

सहपाठियों से मिलकर वह अपनी यादें साझा करते रहे। कोई नानी, दादी के घर के किस्से सुनाता रहा तो किसी ने समर कैंप में सीखी गई गतिविधियों को साझा किया। शिक्षकों ने भी बच्चों का तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया। उनके अनुभव भी सुने।
विज्ञापन

जिला पंचायत मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में बच्चे बारिश में भींगते हुए स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक रीबा परवीन, अंकित कुमार केजरीवाल, बीना मिश्र, चंद्रकला आदि ने बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राजेश सिंह के नेतृत्व में बच्चों पर फूल बरसाया गया। विद्यालय में अनूठे स्वागत से बच्चे प्रफुल्लित रहे। उरमौरा, लोढ़ी, रौंप सहित अन्य विद्यालयों में भी बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे।
बीईओ महेंद्र मौर्य ने स्कूलों का निरीक्षण किया। बताया कि पहले दिन बारिश के चलते कुछ स्थानों पर बच्चों की उपस्थिति कम रही। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
करमा: पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया ठकुराई के खर्रा मोड़ विद्यालय में शिक्षक धर्मप्रकाश मिश्रा ने विद्यालय खुलने पर पहले दिन आए बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता बनाए रखने और बचाव के लिए संकल्प दिलाया।
शिक्षक बच्चेलाल, अमित कुमार भी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय लोहरतलिया में शिक्षक राजेश कुमार, कविता सिंह ने बच्चों को माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरा में प्रधानाध्यापक रविभूषण सिंह ने बच्चों को संचारी रोग से बचाव के उपाय बताए। पूर्व मा. विद्यालय करमा में भी बच्चों का स्वागत किया गया।

परिसर में भरा पानी निकालते रहे शिक्षक
भारी बारिश के बीच परिषदीय स्कूल भी मंगलवार से खुल चुके हैं। विद्यालयों में साफ सफाई के नाम पर शून्य रहा। जिले के आला अधिकारियों सरकारी स्कूलों को गंदगी मुक्त बनाने का अभियान चला रखा है, लेकिन घोरावल ब्लाक में अधिकारियों के इस अभियान का कोई असर नहीं दिखा। प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा परिसर में सोखता गड्ढा नहीं बनाए जाने की वजह से परिसर में बरसात का पानी भर गया। भारी गंदगी के साथ नाली भी जाम है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। घोरावल में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में भी भारी बारिश से कैंपस सहित कमरों में भी पानी भर जाने से दुश्वारी हुई। संवाद
ओबरा। स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के नेतृत्व में विकास खंड स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रैली को बीआरसी से बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के लिए बच्चों ने विभिन्न नारे पढ़ी लिखी-लड़की रोशनी है घर की, चलो स्कूल में नाम लिखाए अपना भारत साक्षर बनाए आदि नारे लगाए गए।

रैली बीआरसी प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए पुनः बीआरसी पर समाप्त हुई। रैली का संयोजन बीईओ लोकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर एसआरजी विद्यासागर, वरिष्ठ अध्यापक रुद्र प्रसाद मिश्रा, शिप्रा वर्मा, शीलावती यादव, ऋचा पटेल, सुमन सिंह, सरिता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed