फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The salary of the executive engineer of the Jal Nigam of Bhadohi and Sonbhadra was stopped.

Sonebhadra News: भदोही और सोनभद्र के जलनिगम के अधिशासी अभियंता का वेतन रुका

Tue, 05 May 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The salary of the executive engineer of the Jal Nigam of Bhadohi and Sonbhadra was stopped.
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने जलजीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही बरतने पर भदोही और सोनभद्र के जल निगम के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। संयुक्त विकास आयुक्त से कहा कि बैठकों में तीनों जनपदों के अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की बैठक में भाग लिए उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कुछ पंप ऑपरेटरों से दूरभाष पर वार्ता कर गांव के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता विद्युत से कहा कि जिन-जिन स्थलों पर लो वोल्टेज की समस्या है, सत्यापन कराते हुए तत्काल लो वोल्टेज की समस्या को दूर कराएं। चेतावनी दी कि यदि कहीं परियोजना लंबित या अधूरी है तो उसे पूर्ण कराएं अन्यथा प्राथमिकी और नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क खोदी जा रही हो तो संबंधित अधिशासी अभियंता से ले आउट लेकर ही कार्य कराएं। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed