फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The sacrifice made for public welfare in Gayatri Mahayagya

गायत्री महायज्ञ में जन कल्याण के लिए दी गई आहुति

Sun, 26 Dec 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice made for public welfare in Gayatri Mahayagya
अखिल विश्व गायत्री परिवार ओबरा के संयोजन में राम मंदिर ओबरा के मानस भवन परिसर में चल रहे चार दिवसीय नव सृजन संकल्प गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन देव आह्वान कार्यक्रम हुआ। पूजन के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के सदस्यों ने गीत संगीत के साथ यज्ञीय कर्मकांड और वातावरण संशोधन एवं जन कल्याण के लिए आहुतियां समर्पित कराया।
विज्ञापन

देव मंच पर मुख्य यजमान प्रकाश गिरि ने सपत्नीक सर्वतोभद्र पूजन किया। नगर पंचायत अध्यक्षा प्राणमति देवी, रमेश सिंह यादव, मीरा सिंह, लीलावती सिंह, इं विजय कुमार तिवारी, आभा श्रीवास्तव और इं संदीप रजत ने विद्वत टोली के सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के कारण यज्ञ कई पालियों में कराया गया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे से गायत्री महायज्ञ के साथ विविध संस्कार भी नि:शुल्क कराए जाएंगे। शाम पांच बजे से डॉ. ऊषा शर्मा का संगीतमय प्रवचन होगा। उमाशंकर सिंह, विनय द्विवेदी, निशा शुक्ला, सीमा शाहू, दिनेश पाठक, देवकांति, उत्कर्ष, प्रखर शुक्ल, दीपक कुमार राय, वंदना, जयनारायण शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed