फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The relatives returned from the police station, waiting for the PM report

Sonebhadra News: थाने से वापस लौटे परिजन, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 31 Mar 2023 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
The relatives returned from the police station, waiting for the PM report
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में संदिग्ध हाल में किशोर और किशोरी का शव फंदे से लटके होने के मामले में शुक्रवार को भी केस दर्ज नहीं हो सका। कार्रवाई से पहले पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। तहरीर लेकर पहुंचे परिवारवालों को भी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

सलखन गांव में शिव मंदिर के समीप बबूल के पेड़ से बृहस्पतिवार की सुबह 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोरी का शव एक ही रस्सी से बने फंदे पर लटकता मिला था। दोनों का पैर जमीन को छू रहा था और उनके हाथ खुले थे। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाओं के बीच लड़के के घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को लड़के के घर वाले थाने गए, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी न आने की दलील देकर उन्हें लौटा दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या का ही है। फिर भी रिपोर्ट में कुछ निकलता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed