फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The rebels beaten shepherds of whistleblowing in doubt

मुखबिरी की शक में नक्सलियों ने चरवाहों को पीटा

Fri, 30 Sep 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ साोनभ्ाद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ साोनभ्ाद्र Updated Fri, 30 Sep 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
 बिहार के चिउटिया जंगल में गुरुवार की रात नक्सलियों ने यूपी पुलिस के मुखबिर होने की शक में दो युवकों की पीट दिया। फिर कभी पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, मुखबिरों की पिटाई की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने बार्डर पर सीआरपीएफ को मुस्तैद कर दिया है। शुक्रवार की भोर से ही उजारी, सूअरसोत, बाकी, कजियारी, धोबी जंगल में  सीआरपीएफ और पुलिस ने कांबिंग की।
विज्ञापन



घटना गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे की है। सीमा से सटे बिहार के सासाराम जिले के चिउटिया जंगल से चरवाहा चिउटिया निवासी  रामखेलावन (25) और संजय (22) पशुओं को लेकर जंगल से घर लौट रहे थे। इसी बीच जंगल में 12 से 18 की संख्या में नक्सलियों ने दोनों को रोक लिया। इसी बीच मुंह बांधे एक व्यक्ति के कहने पर बाकी के नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर कहते हुए दोनों को  पिटाई शुरू कर दी।  रामखेलावन की माने तो नक्सलियों का आरोप था कि पिछले सप्ताह  जंगल में बैठक की सूचना उन लोगों ने सोनभद्र पुलिस को दी थी। पिटाई के बाद नक्सली अधौरा जंगल की तरफ फरार हो गए। वहीं पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि चिउटिया जंगल में दो चरवाहों की पिटाई करने की सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में फोर्स एलर्ट कर दिया गया है। पता चला है कि नक्सली जयकरन जिले में प्रवेश करने के फिराक में है।
विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार की भोर से ही उजारी, सूअरसोत, बाकी, कजियारी, धोबी जंगल में सीआरपीएफ के उपकमांडेंट अभिषेक चौधरी और सूअरसोत पुलिस चौकी के कृष्ण गोपाल राय की अगुवाई में फोर्स ने कांबिंग शुरू की। उधर बिहार के अधौरा थाना के एसआई विद्या प्रसाद यादव और सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट उपेंद्र कुमार ने फोर्स के साथ बार्डर से सटे पिपरा, सिकरी, सिकरवार, देवरी आदि जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed