फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The rape victim got medical after three hours CMO reached the district hospital

दुष्कर्म पीड़िता का तीन घंटे बाद हुआ मेडिकल: जानकारी मिलने पर हाफ पैंट-टीशर्ट में जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ

Tue, 20 Sep 2022 11:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Sep 2022 11:36 AM IST
सार

सोनभद्र के जिला अस्पताल में आठ वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित बालिका को तीन घंटे तक मेडिकल मुआयना कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। एसपी और सीएमओ के पहुंचने के बाद पीड़िता का मेडिकल मुआयना और उपचार हुआ। सीएमओ बोले पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
The rape victim got medical after three hours CMO reached the district hospital
दुष्कर्म पीड़िता का तीन घंटे बाद हुआ मेडिकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार ने दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के उपचार को लेकर संवेदनहीन बना हुआ है।  ऐसा ही एक मामला सोमवार की शाम सोनभद्र के जिला अस्पताल में देखने को मिला। ओबरा थाना क्षेत्र से आठ वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित बालिका को तीन घंटे तक मेडिकल मुआयना कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। एसपी और सीएमओ के पहुंचने के बाद पीड़िता का मेडिकल मुआयना और उपचार हुआ। सीएमओ बोले पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की शाम करीब सात बजे ओबरा पुलिस मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के मौजूद न होने के चलते उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। जब पुलिसकर्मियों ने ओबरा थानाध्यक्ष को जानकारी दी तो वह अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसपी ने पूरे मामले से सीएमओ को अवगत कराया।
विज्ञापन

 

The rape victim got medical after three hours CMO reached the district hospital
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
सीएमओ  डॉ. आरएस ठाकुर.एसपी के फोन करने पर हाफ-पैंट टीशर्ट में जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ ने सीएमएस से बातचीत कर महिला डॉक्टर को बुलाकर मेडिकल कराया। लेकिन करीब 3 घंटे से अधिक समय तक पीड़िता को इंतजार करना पड़ा। सीएमओ ने कहा कि जिस महिला डॉक्टर की ड्यूटी थी वह अपने घर पर थी। रात करीब दस बजे पीड़िता का मेडिकल मुआयना हुआ।
कहा कि पीड़िता का मेडिकल मना करने में बरती गई लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। उधर सीएमएस के कुमार का कहना है कि समय से ड्यूटी पर न पहुंचने वाली डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टिकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed