{"_id":"687157cfe8bbd9870809190b","slug":"the-rally-gave-the-message-two-children-are-good-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-131098-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रैली निकाल दिया संदेश, बच्चे दो ही अच्छे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रैली निकाल दिया संदेश, बच्चे दो ही अच्छे
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सीएमओ कार्यालय से शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने सारथी वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चे दो ही अच्छे का स्लोगन बताते हुए रैली ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।
सीएमओ ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस एवं स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 18 जुलाई तक जिले के सभी ब्लाॅकों में वाहनों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि हर साल 11 जुलाई को वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 1989 में स्थापित, यह दिवस परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है। अब जब वैश्विक जनसंख्या 8 अरब से अधिक हो गई है, विश्व जनसंख्या दिवस हमें यह सुनिश्चित करने की हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है। यह सुनिश्चित करना कि दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी युवा पीढ़ी के पास अधिकार, साधन और अवसर हों, ताकि वे इस बारे में सोच-समझकर निर्णय ले सकें कि उन्हें कब, कितने और कितने बच्चे पैदा करने हैं। इस मौके पर डॉ.आरजी यादव, डॉ.जीएस यादव, डॉ. पीके राय, रिपुंजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।