{"_id":"7722a71846a9ccaa606dff8033763330","slug":"the-program-was-accused-of-harassment-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम का किया बहिष्कार उत्पीड़न का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम का किया बहिष्कार उत्पीड़न का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Mon, 18 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक परिसर में ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय बाल सरंक्षण समिति के इंटरफेस कार्यक्रम का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) आशा सिंह के भाषण के दौरान कार्यकत्रियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनसे ही कई सवाल दागे। इस पर डीपीओ बीच में ही भाषण छोड़ लौट गईं।
राबर्ट्सगंज ब्लाक में सोमवार को यूनीसेफ के जिला समन्वयक रविंद्र सिंह जादौन की देखरेख में ग्राम एवं ब्लाक स्तरीय बाल संरक्षण समिति के इंटरफेस का कार्यक्रम चल रहा था। इसकी अध्यक्षता डीपीओ आशा सिंह कर रही थीं, जबकि मुख्य अतिथि सीडीओ महेंद्र सिंह थे।
कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समितियों के सदस्यों का एक दूसरे के साथ परिचय और बाल संरक्षण पर चर्चा हुई। सीडीओ ने इस दौरान कहा कि बाल संरक्षण को लेकर सभी को सजग होने की जरूरत है। बच्चों को उनका अधिकार देने की जरूरत है। उनके जाने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने भाषण देना शुरू किया। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध शुरू कर उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने उनसे सवाल किया कि उनके आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण का भी काम लिया जा रहा है। एक जगह न पहुंचने पर उनका वेतन काट लिया जाता है। आखिरकार यह उत्पीड़न कब तक चलेगा। विरोध देख डीपीओ भाषण अधूरा छोड़ वहां से निकल गईं।