फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The procession took NSUI

एनएसयूआई ने निकाला जुलूस

Wed, 24 Dec 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 24 Dec 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
The procession took NSUI
जिले मेें राजकीय डिग्री कालेज खोलने की मांग को लेकर बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन


रामलीला मैदान से न्यू मार्केट, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस होते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।
जिला महासचिव विवेक सिंह ने कहा कि सोनभद्र का मुख्यालय राबर्ट्सगंज होने के बावजूद उच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था नहीं है।

जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए गैर जिले में जाना पड़ रहा है।कहा कि शासन और जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है।


 राधेश्याम और सूरज वर्मा ने कहा कि राबर्ट्सगंज में अविलंब राजकीय डिग्री कालेज की स्थापना होनी चाहिए। सोनू वर्मा, राजू बनरवाल और शुभम चौबे ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों के हित में संघर्ष करने के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन


 इस दौरान संदीप, समीर गुप्ता, अवधेश, मानसिंह, दिनेश मौर्य, प्रेम सिंह, आशुतोष गुप्ता, इरफान, इद्रिशी, दिलीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed