{"_id":"6782dff5329418c2130f2200","slug":"the-prisoner-who-came-for-treatment-to-sonbhadra-district-hospital-ran-away-sonbhadra-news-c-20-1-vns1023-852938-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनभद्र जिला अस्पताल में उपचार के लिया आया बंदी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनभद्र जिला अस्पताल में उपचार के लिया आया बंदी भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिला जेल में निरुद्ध बंदी शनिवार की रात जिला अस्पताल से फरार हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार बंदी पर म्योरपुर थाने में छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पिछले दो माह से वह जेल में बंद था।
बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी पंकज कुमार म्योरपुर के किरबिल में कुछ समय से रहता था। गत नवंबर माह में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण और दस लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में निरुद्ध था।
शुक्रवार की शाम उसे सांस संबंधी समस्या पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की देर शाम वह चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन