फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The prescription counter was not opened till 8:30

8:30 बजे तक नहीं खुला था पर्ची काउंटर, कई डॉक्टर और कर्मी मिले अनुपस्थित

Tue, 26 Sep 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The prescription counter was not opened till 8:30
घोरावल। विंध्याचल मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. आरपी पांडेय ने मंगलवार को सीएचसी घोरावल का औचक निरीक्षण किया। साढ़े आठ बजे तक पैथालॉजी बंद थी। पर्ची काउंटर भी शुरू नहीं हो पाया था। कई डॉक्टर-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जबकि अधीक्षक अपर निदेशक के आने के बाद पहुंचे। सभी को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। इस दौरान प्रसूताओं ने अस्पताल में शौचालय की दुर्दशा बताते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:10 बजे अचानक सीएचसी पहुंचे एडी ने अस्पताल परिसर और भवनों में साफ सफाई, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, एक्सरे कक्ष, दवा स्टॉक रूम, उपस्थिति रजिस्टर, पैथालॉजी, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। साढ़े आठ बजे तक पैथोलॉजी बंद होने और पर्ची वितरण शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जब उपस्थिति रजिस्टर की उन्होंने जांच की तो मौके पर सिर्फ दो डॉक्टर व दो फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। अधिकांश स्वास्थकर्मी और डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पाए गए। अपर निदेशक के आने की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ नरेंद्र सरोज अस्पताल पहुंचे। अधीक्षक ने बताया कि डीएम और सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार सुबह छह बजे से वे ग्रामीण इलाकों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कैंप कर रहे थे। अपर निदेशक ने अस्पताल परिसर और भवनों में साफ सफाई की प्रशंसा की। इस संबंध में अपर निदेशक (स्वास्थ) डॉ. आरपी पांडेय ने बताया कि सीएचसी के निरीक्षण में साफ सफाई उत्तम मिला। सभी अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल है शौचालय, बाहर जाने में होती है शर्मिंदगी
मैटरनिटी वॉर्ड में भर्ती प्रसूताओं व इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, दवा, उपचार आदि के बारे में पूछताछ की। महिला वॉर्ड में भर्ती प्रसूताओं ने बताया कि शौचालय खराब और बदहाल होने से उन्हें परिसर के बाहर खेत में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed