{"_id":"bc1c6592a9d8173bcb719fecaef7e1e3","slug":"the-poor-deprived-of-pensions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को पेंशन से किया वंचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को पेंशन से किया वंचित
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Fri, 15 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के मुबारकपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि दस से 15 बीघा वालों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है और गरीबों को इससे वंचित कर दिया गया है।
मुबारकपुर गांव के ग्रामीण शुक्रवार को गांव के रामजी प्रसाद की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीण प्रधान, सेक्रेटरी पर विभिन्न तरह के आरोप लगा रहे थे।
प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में जिन लोगों ने प्रधान को वोट नहीं दिया था, प्रधान और सेक्रेटरी ने साजिश कर उन्हें समाजवादी पेंशन योजना के लाभ से वंचित कर दिया। अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव की लीलावती, गुड्डी, तेतरी, सुवचनी, कलावती, ज्ञानमती का आरोप था कि जिन लोगों के पास दस से 15 बीघे जमीन, पक्का मकान, ट्रैक्टर, बाइक आदि है उन्हें समाजवादी पेंशन योजना के पात्रों की सूची में शामिल किया गया है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।