{"_id":"57d9930f4f1c1b1423d47974","slug":"the-police-proceeded-to-sell-bricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बेंच दीं ईंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बेंच दीं ईंटे
सोनभद्र
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहुआनाला में अवैध ईंट भट्ठा संचालन के भंडाफोड़ के बाद पुलिस को सुपुर्द की गई एक लाख से अधिक ईंटें बेच दी गई। एसडीएम गिरिजाशंकर सिंह बुधवार को दोपहर बाद कहुआनाला स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने पुलिस के लोगों से जानकारी लेनी चाही लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इसे पुलिस द्वारा ही बेचवाए जाने का मामला मानते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई।
अप्रैल में एसडीएम डा. विश्राम ने ऊर्जांचल में छापेमारी कर अवैध तरीके से संचालित कई ईंट भट्ठों का खुलासा किया था। इसमें कहुआनाला में संचालित ईंट भट्ठा भी अवैध पाया गया था। इस पर भट्ठे को सीज कर दिया गया था। कुछ दिन बाद दोबारा छापेमारी हुई तो ईंट भट्ठा फिर संचालित मिला। यहां से बरामद एक लाख से अधिक ईंट पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई। मामले से उसी समय प्रदूषण नियंत्रण विभाग को अवगत कराया गया लेकिन कोई नहीं की गई। डेढ़ माह पूर्व डा. विश्राम का दुद्धी से राबर्ट्सगंज तबादला हो गया। राबर्ट्सगंज से भी कुछ दिन बाद उन्हें इलाहाबाद भेज दिया गया। बताते हैं कि उनके इलाहाबाद जाने के बाद पुलिस की मिलीभगत से भट्ठा संचालक ने सारी ईंट बेच दी।
किसी ने बुधवार को इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम गिरिजाशंकर दोपहर में कहुआनाला पहुंचे। बताया कि स्थिति से डीएम को अवगत करा दिया गया है। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि उनके सामने पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। मामले की पूरी जानकारी की जाएगी। सुपुर्दगी की ईंट बेचने में अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता मिली तो कार्रवाई होगी।