{"_id":"56f6cd744f1c1baf2af14eba","slug":"the-performance-of-personnel-to-ask","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए कर्मियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ककरी में महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना देते तकनीकी कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल इंडिया आईटीआई इंप्लाइज एसोसिएशन (सीटिया) की ककरी इकाई ने 11 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को आंदोलन का विगुल फूंक दिया। अन्य परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी कर्मियों ने भी आवाज उठाई। महाप्रबंधक कार्यालय पर सुबह से शाम तक धरना दिया। शाम चार बजे प्रदर्शन कर आम सभा की और प्रबंधन को पत्रक सौंप जरूरी पहल की मांग की।
एनसीएल जोन महामंत्री बीके पटेल ने कहा कि संगठन लंबे समय से आवास, सुरक्षा सहित अन्य मसलों को लेकर आवाज उठाती रही है। बावजूद प्रबंधन रवैया अख्तियार ठीक नहीं है। ककरी इकाई अध्यक्ष कमलेश मौर्य, जितेंद्र कुमार ने कहा कि परियोजना में खाली पड़े आवासों को कर्मियों को तत्काल आवंटित किया जाए और जिन कर्मियों का कैडर पूरा हो चुका है, उन्हें पदोन्नति मिले।
संरक्षक एपी पांडेय, संगठन मंत्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आवासों में चल रहा मरम्मत का काम मानक के अनुरूप तथा निर्धारित समय में पूरा हो, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सह सचिव प्रशांत सिंह ने कहा कि स्वच्छ पेयजल के लिए फिल्टर और वाटर कूलर लगाने, परियोजना के सभी सेक्सनों में आराम गृह का निर्माण करने, जहां आराम रूम निर्मित हैं, वहां उनकी मरम्मत कराने, कालोनी स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर ठोस पहल नहीं हुई।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ललितनारायण, विधि सलाहकार आशीष सोनकर ने कालोनी से खदान तक सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क का पुन: निर्माण कर स्ट्रीट लाइट लगाने, कालोनी और गेट की सुरक्षा, प्रहरियों की तैनाती की मांग की।
उप सचिव पवन कुमार शर्मा, संगठन मंत्री जसवंत रघुवंशी ने कर्मियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था, आवासीय परिसर में कूड़ादान रखवाने, व्यू प्वाइंट और कोयले के रेलवे रैक लोडिंग प्वाइंट पर साइकल स्टैंड बनवाए जाने तथा शांपिग सेंटर में बैंकों का एटीएम स्थापित करवाने की आवाज उठाई। रामनाथ नागौरे, सुशांत जैना, राकेश कुमार, बाल कुमार, राजकिशोर शर्मा, चक्रधर पटेल, मनोज विश्वकर्मा, सेवाराम, प्रवीण कुमार सिंह आदि रहे।