फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The oxygen cylinder in the ambulance was empty, had to wait for an hour

Sonebhadra News: एंबुलेंस में ऑक्सीजन का सिलिंडर था खाली, घंटे भर करना पड़ा इंतजार

Wed, 21 Aug 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
The oxygen cylinder in the ambulance was empty, had to wait for an hour
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बुधवार को एक मरीज की जान पर बन आई। एंबुलेंस के सिलिंडर में ऑक्सीजन ही नहीं थी। गनीमत रही कि एंबुलेंस चलने से पहले ही मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव निवासी विशाल दुबे को सीने में तेज दर्ज और सांस लेने में दिक्कत थी। उसे लेकर परिजन मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां स्थिति गंभीर देख बुधवार की दोपहर 12 बजे चिकित्सक ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस नंबर यूपी 32 ईजी 4308 पहुंची। ऑक्सीजन लगाकर स्ट्रेचर के जरिए विशाल को एंबुलेंस में लिटा दिया गया। जब सिलिंडर से मास्क निकालकर एंबुलेंस में लगाया जाने लगा तो सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई ही शुरू नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप रहा कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन ही नहीं है। स्वास्थ्य कर्मी खराबी की बात कर उसे 40 मिनट तक ठीक करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक मरीज एंबुलेंस में छटपटाता रहा। उसे अस्पताल के सिलिंडर से ऑक्सीजन दी गई।

घंटे भर बाद दूसरी एंबुलेंस आने के बाद मरीज को वाराणसी ले जाया गया। गनीमत रही कि प्रवेश द्वार पर ही मामले की जानकारी हो गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सीएमओ की ओर से इसके लिए नोडल तैनात किया गया है, मगर उनकी ओर से न तो एंबुलेंस में संसाधनों की जांच की जाती है और न ही फिटनेस पर ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed