फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The outline of the development of the extended area was made in the board meeting

बोर्ड की बैठक में विस्तारित क्षेत्र के विकास की बनी रूपरेखा

Wed, 09 Jun 2021 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
The outline of the development of the extended area was made in the board meeting
सोनभद्र जनपद के ओबरा नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से नगर के विस्तारित क्षेत्र 15वें वित्त का प्रस्ताव व नगर की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विस्तारित क्षेत्र के संबंध में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वहां पर अधिकांश सड़कें, नालियां क्षतिग्रस्त हैं। प्रकाश की व्यवस्था ठप है, जिसके लिए बड़े बजट की आवश्यकता होगी। सभासदों ने प्रस्ताव पारित किया कि विस्तारित क्षेत्र के सड़क नाली, नाला, प्रकाश व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन को एक बड़े बजट की मांग का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही 15वें वित्त व अन्य पर चर्चा की गई। उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। विस्तारित क्षेत्र की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सैनिटाइजेशन, नाले, नालियों की सफाई व प्रकाश की व्यवस्था को प्रारंभ कर दिया गया है। सभी सभासदों ने भी यह मांग रखी कि नगर पंचायत अपनी देखरेख में वहां की मूल समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास करें। इसमें सभासद व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में नगर पंचायत लिपिक महेंद्र प्रसाद , सुधांसु मिश्रा, राजेश कुमार यादव, चंद्रेश यादव, दिनेश, राजीव चतुर्वेदी, संतलाल, मुजफ्फर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed