फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The one who won is Alexander, everyone else inside the room

Sonebhadra News: जो जीता वह सिकंदर, बाकी सब कमरे के अंदर

Sun, 14 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The one who won is Alexander, everyone else inside the room
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव में शनिवार को मतों की गिनती के दौरान मतगणना स्थल का माहौल तेजी से बदलता रहा। बढ़त पाने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थकों के चेहरे पर विजयी मुस्कान थी, वहीं पिछड़ने वाले उम्मीदवारों के चेहरे की हवाइयां उड़ रही थी। उतार-चढ़ाव के साथ यह माहौल भी लगातार बदलता रहा। कई उम्मीदवार तो प्रतिद्वंद्वी की एकतरफा बढ़त देख गणना को आधा छोड़कर ही पंडाल से खिसक लिए। सीधे घर पहुंचे और खुद को कमरे तक सीमित कर फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में नगर पालिका सोनभद्र और नगर पंचायत चुर्क के मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशी सुबह तक पूरे जोश में थे। समर्थकों के साथ वह उत्साह से मतगणना स्थल पहुंचे। मतपेटी खुलने के बाद जैसे ही परिणाम सामने आना शुरू हुआ तो उनका भाव भी बदलने लगा। मतपत्र की छंटाई और बंडल बनाने के दौरान ही कइयों को अपनी हार का अंदेशा हो गया था। ऐसे प्रत्याशी पानी पीने के बहाने काउंटर से हटे और फिर सीधे बाहर चले गए। वहीं जिन उम्मीदवारों के मतों में मामूली अंतर था, वह पूरे राउंड की गणना तक मौके पर डटे रहे। उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें तो दिल की धड़कन भी बढ़ी थी। दोपहर 12 बजे से पहले ही सभासद पद के ज्यादातर प्रत्याशी पंडाल छोड़ चुके थे। चेयरमैन पद पर भी भाजपा की एकतरफा बढ़त से सपा व बसपा खेमे में मायूसी के साथ सन्नाटा भी पसरा रहा। एक-एक कर उनके एजेंट भी गणना स्थल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed