{"_id":"67bf4b3426c63d0d2a03a46f","slug":"the-old-womans-health-deteriorated-after-performing-jalabhishek-and-she-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124877-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जलाभिषेक कर बाहर निकली वृद्धा की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जलाभिषेक कर बाहर निकली वृद्धा की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
रौंप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर बुधवार को महाशिवरात्रि पर दर्शन-पूजन के लिए आई वृद्धा की जलाभिषेक के बाद मंदिर से बाहर निकलते ही तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
महाशिवरात्रि पर पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को दर्शनार्थियों की भीड़ थी। पहाड़ी के नीचे ही सभी वाहन रोक दिए गए थे। रॉबर्ट्सगंज के ममुआ गांव निवासी बसंती देवी (72) भी मंदिर में दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंची थीं। करीब पांच सौ मीटर ऊंची चढ़ाई व सीढ़ियों को चढ़कर वह मंदिर में पहुंची।
दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के बाद जैसे ही मंदिर के गर्भगृह से बाहर आईं, उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर वह यज्ञस्थल के पास ही गिर गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगाें के सहयोग से वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।