फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The old man who went to graze buffalo died due to drowning

Sonebhadra News: भैंस चराने गए वृद्ध की बांध में डूबने से मौत

Thu, 17 Aug 2023 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
The old man who went to graze buffalo died due to drowning
वैनी। मांची थाना क्षेत्र के नगवां बांध में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम की है। बृहस्पतिवार को शव बरामद होने पर लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मांची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव निवासी महाबीर यादव (65) रोज की तरह अपनी भैंस चराने बुधवार को नगवां बांध के किनारे गया था। देर रात तक वह भैंस लेकर घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह सभी भैंस घर आ गई, लेकिन वृद्ध का पता नहीं चला। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ नगवा बांध की तरफ ढूंढने गए, मगर कोई जानकरी नहीं मिली। सूचना मांची पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव के तैराकों की मदद से बांध में तलाश शुरू कराई। दोपहर बाद वृद्ध का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed