फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The old employee of the shop had asked for extortion

Sonebhadra News: दुकान के पुराने कर्मचारी ने ही मांगी थी रंगदारी

Thu, 11 May 2023 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
The old employee of the shop had asked for extortion
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज कस्बे के सांई चौक निवासी सराफा कारोबारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स पूर्व में सराफा दुकान पर ही काम करता था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सांई चौक निवासी सराफा व्यापारी को सात मई को अनजान नंबर से फोन पर तिहाड़ जेल में बंद बदमाश राठी के नाम पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। भयभीत व्यापारी ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से सुराग लगाते हुए पुलिस ने शाहगंज के तिलयां निवासी अमरेश मौर्य को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि अमरेश दुकान पर पूर्व में काम करता था। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed