फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The nuances of making videos were explained to the youth

Sonebhadra News: युवाओं को बताईं वीडियो बनाने की बारीकियां

Mon, 18 Aug 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The nuances of making videos were explained to the youth
म्योरपुर के गोविंदपुर में चार दिवसीय प्रशिक्षण में मौजूद लोग
म्योरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में सोमवार को चार दिवसीय फोटो, ऑडियो-वीडियो मेकिंग प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रशिक्षक अजहर ने कहा कि मोबाइल युग में फोटो खींचना और वीडियो बनाना आम हो गया है, लेकिन उसे प्रभावी तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करने के लिए तकनीकी जानकारी जरूरी है। इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि युवाओं को व्यवसायिक रूप से पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

पहले दिन उन्होंने प्रतिभागियों को फोटो खींचने और वीडियो बनाने की बारीकियां सिखाईं तथा प्रयोगात्मक तौर पर प्रस्तुत किया। साथ ही बेहतर टाइटिल देने और कहानी की शुरुआत करने की विधि पर भी प्रशिक्षण दिया। अभिषेक पांडेय ने संचार माध्यम की विभिन्न जानकारियां साझा कीं। हमारी भागीदारी योजना के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के 15 युवक-युवतियां हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर प्रदीप पांडेय, राकेश कुमार, नीरा, रमेश कुमार, मनोज, अभिषेक शर्मा, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed