फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The nomination of 58 candidates

58 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Sat, 10 Oct 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 10 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The nomination of 58 candidates
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को चौथे चरण के लिए घोरावल व चतरा ब्लाक के क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के लिए नामांकन किया गया।
विज्ञापन


आचार संहिता का उलघंन करते हुए कई प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। जिपं के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। तीसरे चरण के चुनाव में म्योरपुर और बभनी ब्लाक के जिला पंचायत के छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। जबकि एक का पर्चा खारिज हो गया।
विज्ञापन


 अब मैदान में 131 उम्मीदवार हैं। तीन बजे के बाद तीसरे चरण के प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किया गया।
कलेक्ट्रेट में सीडीओ/आरओ महेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी गिरिजा शंकर सिंह और राजेंद्र तिवारी की देखरेख में चतरा और घोरावल के 58 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट और ब्लाकों के मुख्य द्वार पर तैनात फोर्स ने उम्मीदवारों को समर्थकों के साथ अंदर जाने से रोक दिया। उधर तीसरे चरण में भाग्य आजमा रहे म्योरपुर और बभनी ब्लाक के क्षेत्र और जिला पंचायत के उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया।

 चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र मेें प्रचार-प्रसार तेज कर दिए। बभनी संवाददाता के अनुसार बभनी ब्लाक क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान होगा। क्षेत्र पंचायत के लिए 350 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

जिसमें पांच नामांकन पत्र निरस्त हो गया, जबकि शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 340 प्रत्याशी हैं। म्योरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक म्योरपुर ब्लाक में 168 क्षेत्र पंचायत के पद है।


इसके लिए 1472 प्रत्याशियों ने नामाकंन किया था। बीडीओ आशाराम पटेल ने बताया कि शनिवार को 28 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया, जबकि 17 नामांकन पत्र खारिज हो गया। अब कुल 1428 उम्मीदवार हैं। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार चतरा ब्लाक में बीडीसी के 55 पद हैं। लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन/आरओ आनंद प्रकाश ने बताया कि शनिवार तक 373 प्रत्याशियों ने ही नामांकन फार्म जमा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed