{"_id":"5f5e5b5c8ebc3e982911c052","slug":"the-new-system-will-increase-the-efficiency-of-the-employees-selected-sonbhadra-news-vns5470938146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की शिक्षक संघ ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की शिक्षक संघ ने की सराहना
विज्ञापन
सोनभद्र। समूह ख व समूह ग की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी के सरकार के फैसले का युवक और युवतियों ने स्वागत किया है। उनका तर्क है कि नई प्रस्तावित व्यवस्था में चयनित होने वाले कर्मियों की दक्षता बढ़ेगी, देश भक्ति के भाव का भी विकास होगा। साथ ही सरकारी खजाने पर वित्तीय व्यय भार कम पड़ेगा। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और कामकाज सही ढंग से होगा।
सदर विकास खंड क्षेत्र के बिच्छी गांव की रहने वाली प्रतिभा और राबर्ट्र्सगंज के दारोगा गली मोहल्ले की निवासिनी आकांक्षा सोनी का कहना है कि सरकार ने प्रस्तावित व्यवस्था में चयन के बाद कर्मियों को शुरूआती पांच वर्ष तक संविदा के आधार पर नियुक्त करने की योजना बनाई है। इस दौरान उन्हें सरकारी सेवकों को मिलने वाले अनुमन्य सेवा संबंधी लाभ नहीं मिलेंगे। पांच वर्ष की कठिन संविदा सेवा के दौरान जो छंटनी से बचेंगे, उन्हें ही मौलिक नियुक्ति देने का कानून बनाया जाना सही है। कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से योग्य युवक व युवतियों को सरकारी नौकरी मिलेगी। राबर्ट्र्सगंज के पूरब मोहाल निवासी विरेंद्र विक्रम सिंह और रितिक जैन कहते हैं कि पांच साल संविदा की तरह नौकरी करने वाले की ही पक्की नौकरी देने का फैसला उचित है। प्रस्तावित व्यवस्था में नौकरी पाने वाले कर्मियों के कार्यों की छमाही मूल्यांकन कर प्रतिवर्ष 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वालों को सेवा से बाहर करने का फैसला भी सही है। कहा कि नई व्यवस्था में पढ़े-लिखे युवकों को नौकरी मिलेगी। दूसरे की कृपा पर सरकारी विभागों में नौकरी मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रस्तावित व्यवस्था को कानून में बदलते हुए सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति करना चाहिए। ताकि बेरोजगारों को नौकरी मिल सके।
-
सरकार का फैसला स्वागत योग्य
प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी विभागों में नौकरी देने के लिए लाए जा रहा प्रस्ताव देशहित में है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी दफ्तरों में योग्य व्यक्ति ही नौकरी करेंगे। सरकार के फैसले का शिक्षक संघ पूरा समर्थन करता है।-अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ।