फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The nephew gave his life by hanging, the elder father died in shock

फांसी लगाकर भतीजे ने दी जान, सदमे में बड़े पिता की मौत

Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The nephew gave his life by hanging, the elder father died in shock
शाहगंज। ढुटेर गांव में बुधवार की रात चंद घंटे के अंतराल में एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। पहले युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। इसके कुछ घंटे बाद ही बड़े पिता की सदमे में मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को रास्ते में रोककर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ढुटेर गांव के नवा टोला बस्ती निवासी रामलखन सेठ के पुत्र विक्रम (21) का शव बुधवार की सुबह घर के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था। शव देखकर शोर मचाते हुए पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन भी शव पेड़ से उतारकर विलाप करने लगे। लोगों ने इसकी सूचना गांव के बाहर टहलने गए बड़े पिता अमरनाथ सेठ (74) को दी। भतीजे के मौत की खबर सुनकर वह सन्न गए। घर की ओर लौटते समय अचानक रास्ते में अचेत होकर गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ संजय पाल ने बताया कि युवक की मौत फांसी लगने से हुई है। अमरनाथ हृदयरोगी थे। आशंका है कि सदमे में उनकी मौत हुई थी। अमरनाथ को पुत्र नहीं था। वहीं विक्रम के दो अन्य भाई भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed