{"_id":"6133b1338ebc3e137533931d","slug":"the-name-of-the-block-chief-s-husband-tops-the-list-of-top-10-miscreants-sonbhadra-news-vns6097355173","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप-10 बदमाशों की सूची में सबसे ऊपर ब्लाक प्रमुख पति का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप-10 बदमाशों की सूची में सबसे ऊपर ब्लाक प्रमुख पति का नाम
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। टॉप-10 बदमाशों की कुंडली तैयार कराई जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले उन पर सख्ती करते हुए जिला बदर करने या जेल भेजने की तैयारी है। जिले स्तर पर टॉप टेन बदमाशों की तैयार की गई सूची में बभनी के ब्लॉक के प्रमुख बेबी सिंह के पति जितेंद्र उर्फ राजन सिंह और मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है।
विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख पुलिस प्रशासन ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर टॉप-10 बदमाशों की तैयार सूची में विकास खंड बभनी की ब्लॉक प्रमुख बेबी सिंह के पति जितेंद्र उर्फ राजन सिंह दिलशादपुर थाना बड़ेसर जिला गाजीपुर, हाल पता बिचपई थाना राबर्ट्सगंज का नाम सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर सदर कोतवाली क्षेत्र के राबट्सगंज धर्मशाला के समीप रहने वाला माइकल सोनकर, तीसरे नंबर पर उरमौरा निवासी मंजूर खां, चौथे पर बिचपई निवासी विवेक उर्फ बल्लर, पांचवें पर अनपरा थाना क्षेत्र के पूर्वी परासी गांव निवासी रामजग उर्फ गुड्डू सोनी का नाम अंकित है। इसी तरह छठवें नंबर पर रेनूसागर के शिव मंदिर के समीप रहने वाला सत्यांश मिश्रा, सातवें पर आदर्श नगर औड़ी निवासी जीत बहादुर उर्फ मामा, आठवें नंबर पर ओबरा थाना क्षेत्र के चकाड़ी गांव निवासी मुलायम सिंह यादव, नौवें नंबर पर शक्तिनगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर बस स्टैंड शक्तिनगर निवासी आकाश मिश्रा और दसवें नंबर चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव निवासी बलवंत उर्फ आडूू यादव है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को टॉप टेन बदमाशों पर विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों, उसकी प्रवृत्ति, मौजूदा स्थिति आदि बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। शनिवार को भी थानों पर टॉप टेन अपराधियों की कुंडली बनाई जा रही थी।
जनपद स्तर पर चिह्नित टॉप-10 बदमाश की कुंडली तैयार कराई जा रही है। आपराधिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मातहतों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।