{"_id":"5e934cbf8ebc3e76aa59c7f6","slug":"the-murder-of-a-young-man-who-came-out-for-a-walk-in-sonbhadra-with-a-sharp-weapon-an-atmosphere-of-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में टहलने निकले युवक की धारदार हथियार से हत्या, दहशत का माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में टहलने निकले युवक की धारदार हथियार से हत्या, दहशत का माहौल
Sun, 12 Apr 2020 10:45 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में रविवार रात करीब सवा आठ बजे रामगढ़ के रहने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। घर वालों ने तहरीर नहीं दी थी। वारदात से इलाके के लोगों में दहशत है। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामगढ़ के कुबेर कन्नौजिया (35) पुत्र बेनी कन्नौजिया रात आठ बजे घर से टहलने के लिए निकला था। वह कुछ ही दूर गया था कि इसी दौरान किसी ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने कुबेर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन
इससे कुबेर को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और उसने वारदात के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन