फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mothers had sons vow

पुत्रों के लिए माताओं ने रखा व्रत

Mon, 05 Oct 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 05 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
The mothers had sons vow
पुत्रों की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए सोमवार को माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। निर्जल और निराहार रहकर सामूहिक रूप से महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया और कथा सुनने के बाद प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


मान्यता है कि जो मां इस व्रत को करती है उसके बेटे के ऊपर एक बार कोई भी बड़ी आपदा आती है वह टल जाती है।
राबर्ट्सगंज के मेन चौक, बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, हर्षनगर, विकास नगर, ब्रम्हनगर, न्यू कालोनी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन


 चोपन प्रतिनिधि के मुताबिक चोपन नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को माताओं ने बेटे की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबरा प्रतिनिधि के मुताबिक-माताओं ने सोमवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रहकर बेटे की दीर्घायु के लिए ओबरा सेक्टर नौ स्थित महादेव मंदिर, राम मंदिर और अन्य मंदिरों पर पूजन-अर्चन किया।

घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक घोरावल नगर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कथा सुनी।


इसके बाद सभी लोगों के बीच में प्रसाद का वितरण किया गया। बभनी,  रेणुकूट, दुद्धी, विंढमगंज,  शाहगंज, रामगढ़, खलियारी, कोन, म्योरपुर, मधुपुर, करमा, केकराही, प्रतिनिधियों के मुताबिक माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखकर विधिवत पूजन-अर्चन करते हुए प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed