फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The minimum temperature rose by nine degrees

Sonebhadra News: न्यूनतम तापमान नौ डिग्री बढ़ा

Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature rose by nine degrees
सोनभद्र। बीते पांच दिन तक जिले का तापमान स्थिर रहने के बाद शुक्रवार से एक बार फिर से अधिकतम एवं न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। अधिकतम में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और लू और रात में उमस बढ़ने से जनजीवन बेहाल हो गया है। चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 41.6 और न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस था। छह दिन में न्यूनतम पारा दूसरी बार 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में बढ़ोतरी होने से पांच दिनों की तुलना में शुक्रवार का दिन अधिक गर्म रहा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि से उमस बढ़ी है। सुबह 10 बजे के बाद ग्रामीण इलाके के सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दिन में अधिकांश समय लोग घरों में रह रहे हैं। शाम ढलने के बाद ही लोग घरों से निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की तरफ से आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed