फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mercury in Sonbhadra dropped to 2.6 degree Celsius

सोनभद्र में पारा लुढ़क कर 2.6 डिग्री सेल्सियस हुआ, सर्द हवाएं चलने से धूप बेअसर

Sat, 19 Dec 2020 09:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
The mercury in Sonbhadra dropped to 2.6 degree Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले में सर्द हवाओं के चलते तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। चुर्क क्षेत्र में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.6 था। यह शनिवार को गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर सर्द हवाएं चलने से गलन और बढ़ गई। इसके चलते धूप भी बेअसर रही। 

विज्ञापन


जिले में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। महज दो दिन में तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.6 और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन

शुक्रवार को यह 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक विनीत कुमार यादव ने बताया कि 21, 22, 23 दिसंबर को आंशिक रूप से बदली रहने के आसार हैं। गलन का असर रहेगा। अभी ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी, रूम हीटर, अलाव के जरिये राहत पाने में जुटे रहे। गलन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सार्वजनिक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों को ठंड की मार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed