फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mercury crossed 41 at 3 pm, the hottest day

Sonebhadra News: दोपहर तीन बजे पारा 41 के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन

Tue, 30 Apr 2024 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 41 at 3 pm, the hottest day
सोनभद्र। भीषण गर्मी में सोनांचल तप रहा है। पिछले दो दिनों से तापमान 41.4 डिग्री पर बना है। यह सीजन में अब तक का सबसे अधिक पारा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक चढ़ा। सुबह 10 बजे ही 38 डिग्री के तापमान में लोग बेहाल दिखे। बीते एक सप्ताह में तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने से पठारी इलाकों में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। मई और जून में गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग की तरफ से भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनपद सोनभद्र को यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 23 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। दूसरे सप्ताह के मंगलवार यानी 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इस तरह से बीते एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस बतोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में स्थिरता रहा। सिर्फ न्यूनतम पारा में बढ़ोत्तरी दर्ज हुआ। मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 तथा न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। इससे पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। तब न्यूनतम पारा 22.4 डिग्री सेल्सियस था। एक सप्ताह में बढ़ी गर्मी का असर लोगों के दिनचर्या पर दिख रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

170 गांवों में पेयजल संकट
सोनभद्र। सोनांचल के 170 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। इन गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 248 टैंकर लगाए गए हैं। जिन गांवों में पानी की समस्या है, वहां सुबह और शाम दोनों समय पानी आपूर्ति हो रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण का कहना है कि जिन गांवाें में पानी की समस्या है, वहां टैंकर से आपूर्ति कराई जा रही है। सर्वाधिक पेयजल की दिक्कत घोरावल व म्योरपुर क्षेत्र में है।
बीते एक सप्ताह का तापमान
तारीख: अधिकतम
30 अप्रैल 41.4
29 अप्रैल 41.4
28 अप्रैल 40.8

27 अप्रैल 39.0
26 अप्रैल: 41
25 अप्रैल: 39.8
24 अप्रैल: 39.0
23 अप्रैल: 36.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed