{"_id":"65982cbbf5afab433801fb14","slug":"the-maximum-temperature-on-january-5-is-the-lowest-ten-years-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-7962-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दस वर्षों में पांच जनवरी को अधिकतम तापमान सबसे कम, न्यूनतम सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दस वर्षों में पांच जनवरी को अधिकतम तापमान सबसे कम, न्यूनतम सबसे अधिक
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले दस सालों में इस बार पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा रहा और अधिकतम सबसे कम। जिससे लोगों ने सीजन की सबसे ज्यादा ठंड महसूस की। अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम के करीब पहुंच गया। हाल यह था कि पूरे दिन बादल छाए रहे। यह पहला मौका था, जब इस सीजन में पूरे दिन लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं के कारण गलन में इजाफा हुआ तो ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
पहाड़ी क्षेत्र होने से सोनभद्र का मौसम आसपास के अन्य जनपदों की अपेक्षा बेहतर माना जाता है। सुबह और शाम को घना कोहरा होने के बावजूद दिन में धूप जरूर नकली है। इस सीजन में भी अब तक ऐसा ही मौसम रहा। शुक्रवार को मौसम का मिजाज एकदम अलग रहा। सुबह से ही धुंध की चादर ऐसी छाई रही कि पूरे दिन लोग सूर्य देव के दर्शन को तरस गए।
सर्द हवाओं के झोंके से लोग ठिठुरते नजर आए। धूप न निकलने का असर रहा कि अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री नीचे लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन का न्यूनतम तापमान इतनी ही वृद्धि दर्ज के साथ 14 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.5 और अधिकतम 22.4 डिग्री था। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक वातावरण में 87 प्रतिशत तक नमी रही। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। सर्दी के असर से लोग घरों में दुबके रहे। अलाव तापकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
पिछले दस वर्षों में 5 जनवरी का तापमान::
वर्ष: अधिकतम: न्यूनतम
2024: 19.0: 14.0
2023: 20.0: 4.0
2022: 25.0: 7.0
2021: 24.8: 11.2
2020: 19.4: 10.0
2019: 28.0: 13.0
2018: 21.4: 5.4
2017: 23.0: 6.0
2016: 23.2: 11.0
2015: 19.2: 13.0
महिला की मौत, ठंड का शक
सलखन। सदर विकास खंड क्षेत्र के सलखन मुख्य बाजार निवासी महिला की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। बाजार निवासी गीता देवी बेवा (55) पत्नी स्व.मुन्ना प्रसाद को बृहस्पतिवार की शाम ठंड लग गई थी। रात में सोने गई। करीब दस बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द होने लगा। परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को तीन पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।