फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The maximum temperature increased by 4.6 degrees in two days, humidity increased due to rain

Sonebhadra News: दो दिन में 4.6 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, बारिश से बढ़ी उमस

Tue, 27 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by 4.6 degrees in two days, humidity increased due to rain
जिले में सोमवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बारिश हुई, मगर इसका असर तापमान पर तनिक भी नहीं पड़ा। अलबत्ता तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब 4.6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज हुई है। न्यूनतम सामान्य स्थिति में है। तापमान में वृद्धि के कारण उमस भी बढ़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। कभी धूप तो कभी बदली छा जाती। दोपहर में एक बजे बाद अचानक मौसम परिवर्तन हुआ और राॅबर्ट्सगंज नगर के साथ ही आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद उमस से थोड़ा राहत जरूर मिला। बदली छंटने के साथ ही उमस बढ़ गया। इससे उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक जिले के अधिकतम तापमान में दो दिन से वृद्धि दर्ज हो रही है।
बीते दो दिन में 4.6 डिग्री तक अधिकतम पारा बढ़ा है। बताया कि सोमवार को अधिकतम पारा 37.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 26.2 रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम पारा 33.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

वहीं शनिवार को अधिकतम पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से दो दिन से न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी हुई है। अधिकतम पारा में काफी वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed