फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   the market was charming, today is id

बाजार रहे गुलजार, ईद आज

Wed, 06 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 06 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
the market was charming, today is id
ईद के अवसर पर राबर्ट्सगंज में कपड़ों की खरीदारी करतीं मुस्लिम महिलाएं। अमर उजाला
जिले में ईद गुरुवार को मनाई जाएगी। बुधवार देर रात तक बाजारों में पर्व की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र के सभी बाजार गुलजार रहे। वहीं नमाज को लेकर विशेष  व्यवस्था की गई है। बारिश हुई तो ईदगाहों की जगह मस्जिदों में नमाज अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन


कई जगहों पर अभी भी ईदगाहों पर पानी जमा हुआ है।  मंगलवार को चांद न दिखने पर गुरुवार को ईद मनाने का एलान पूर्व में ही हो चुका है। अलविदा की नमाज के बाद से ही ईद की तैयारियों को लेकर खरीददारी की जाने लगी थी। बुधवार की रात कपड़ों से लेकर अन्य सामानों की दूकानों पर खरीददार दिखे। सुबह बारिश ने एक बारगी लोगों को चिंता बढ़ा दी थी लेकिन दोपहर बाद से निकली हल्की धूप से लोगों के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन

 
उधर अंजुमन इस्लामियां कमेटी के सदर मुश्ताक अहमद खां ने बताया कि यदि बारिश होती रही तो ईद की नमाज जामा मस्जिद में पढ़ाई जाएगी। मस्जिद में ज्यादा लोगों           की जगह न होने के नाते आधा-आधा घंटा के अंतराल पर जरूरत के अनुसार दो या तीन बार नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि ईदगाह पर नमाज के दौरान सुबह पौने नौ बजे से दस बजे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग चुर्क मोड़ से ममुआ गांव तक यातायात ठप रहेगा।वहीं नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए पूर्व में डीएम सीबी सिंह ने मजिस्ट्रेटों की क्षेत्रवार तैनाती कर दी है।   एसपी  ने भी क्षेत्रवार क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी तो सौंपी ही है, साथ ही राबर्ट्र्सगंज, दुद्धी   और घोरावल में पीएसी तैनात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed